Monday, June 3rd, 2024

बिहार के विमान यात्रियों के लिए पटना से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट आज से शुरू

पटना 
 पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट- 6ई 718 आज यानी बुधवार से उड़ान भरेगी। वहीं सूरत से पटना आने के लिए पहली बार गुरुवार से स्पाइसजेट की सीधी फ्लाइट एसजी 407 शुरू होगी। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सूरत से पटना आने वाली नई फ्लाइट आएगी, जबकि पटना से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन फ्लाइट उड़ान भरेगी। पटना से सूरत के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। सूरत से आने के बाद पटना से यह फ्लाइट कोलकाता जाएगी। 

पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 46 जोड़ी फ्लाइट का शिड्यूल जारी कर दिया है। यह 20 जनवरी से प्रभावी होगा। मंगलवार तक पटना एयरपोर्ट से 44 जोड़ी फ्लाइटें उड़ान भर रही थीं। हालांकि पटना से रांची जाने व आने के लिए अभी कोई फ्लाइट नहीं है। पटना से रांची जाने के लिए पहले कोलकाता जाना होगा। दिल्ली के लिए पहले की तरह ही 14 फ्लाइटें हैं। दिल्ली के लिए पटना से पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की सुबह 9:05 बजे है, जबकि पहले 8.50 पर थी। आखिरी फ्लाइट रात 9:55 बजे है। 

Source : Agency

आपकी राय

1 + 11 =

पाठको की राय